पहले दिन से Self confidence | आत्मविश्वास बढ़ाने के 5 असरदार उपाय

जिस-जिस इंसान के पास  आत्मविश्वास आ गया उस-उस इंसान ने इस दुनिया में जी रहे बहुत से लोगों से अलग इतना अलग काम किया की इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है, यह आत्मविश्वास आखिरकार इतना पावरफुल कैसे हो सकता है  ?  कहां से ? कब…? किस तरह..? क्यों आता है..? यह self-confidence आज इसका जवाब मैं दूंगा आपको और Exampal  के साथ आपके अंदर  Self confidence Develop  करूंगा |  

आत्मविश्वास :- 

 

self confidence kaise-badhaye
self confidence kaise-badhaye

 

 

Self confidence kaise badhaye ? 

Self confidence speech :-

 “ यह बात सच है कि, आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है, जो अगर इंसान के अंदर आ गई, तो वह इंसान असंभव दिखने वाले काम को भी संभव कर सकता है | मगर दूसरी बात भी इतनी ही सच है, कि आत्मविश्वास 1 दिन में नहीं आता, कि आप पूरी जिंदगी उस आत्मविश्वास के साथ हर असंभव काम को संभव करते जाओ ”

अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के लिए, आपके पास यह चार चीजें होना, या इन चार चीजों की अच्छे से, बिल्कुल बारीकी से समझ होनी चाहिए | और वह चार चीज है :-

 (1)  शिक्षा

(2) तुलनात्मक अध्ययन  

(3)  सफलता और सफलता के प्रभाव  

(4)  डिसिप्लिन

 

(1) शिक्षा  :-

आत्मविश्वास
Self confidence kaise badhaye

 

 

अगर आप कोई काम करना चाहते हैं, और आपको उस काम में कुछ भी जानकारी नहीं है, तो आप 100% फेल हो जाएंगे | इसलिए किसी चीज के बारे में सोचो, तो उसके बारे में पहले अच्छे से जानना बहुत जरूरी है,

“ रात-रात में जाग कर चंद्रमा की रोशनी में लगातार अभ्यास करते रहने की वजह से ही सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन को चिड़िया की आंख दिखी थी ”

किसी चीज के बारे में सही जानकारी होना , आपको जिंदगी में हर कदम पर सफलता दिलाती है | तब जाकर आता है आत्मविश्वास खुद पर, इसलिए अगर “ शिक्षा की कमी है, तो पहले उस पर ध्यान दो सेल्फ कॉन्फिडेंस तुम्हें मुफ्त में मिलेगा ” और यह बात सिर्फ मैं नहीं बल्कि दुनिया का हर सक्सेसफुल पर्सन बोलता है ||

 

 (2)  तुलनात्मक अध्ययन :-

 

 “ खुद को दूसरों से कंपेयर करने का जो इंसान का Nature है, यह ज्यादातर लोगों को अपनी लाइफ में आगे नहीं बढ़ने देता ”

आज की इस दुनिया में इंसान इतना ज्यादा तुलनात्मक लाइफ जीने लगा है, कि उसका ज्यादातर समय खुद की तुलना दूसरों से करने में चला जाता है | कभी अपने से बड़े से तुलना करके दुखी हो जाता है , तो कभी अपने से छोटे से तुलना करके खुश हो जाता है, और वह पूरी जिंदगी इसी में फंसा रह जाता है ||

 आखिर कब समझोगे इंसान का कंपटीशन किसी और से नहीं, बल्कि खुद से होता है, सक्सेसफुल इंसान अपने आप प्रतिदिन कंपेयर करते हैं कि वह खुद को कितना इंप्रूव कर पाए हैं, और यह एक सीक्रेट पावर है जो self-confidence को जन्म देती है | Impossible काम को Possible करने का जुनून भर देती है दिलों दिमाग में ||

 

(3)  सफलता और असफलता के प्रभाव  :-

इस दुनिया में सबसे पावरफुल चीज और सबसे कमजोर कर देने वाली चीज है तुम्हारा दिमाग ,

तुम हर बार सफल हो जाओ यह बात बिल्कुल गलत है, और तुम हर बार अगर सफल हो रहे हो मतलब कुछ अलग, वह काम करने का सोचा ही नहीं जिसे यह दुनिया, Impossible कहती है |

 ज्यादातर लोग और असफल होने पर अंदर से टूट जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी असफलता को स्वीकार करते हैं ,और दोबारा इस विश्वास के साथ काम करते हैं, कि जैसे वह काम पहले से कर रखा है | सफलता मिलने पर फिर से एक बड़ा लक्ष्य को पूरा करने के बारे में जुट जाते हैं, इस पूरी प्रक्रिया में ही जन्म होता है आत्मविश्वास का और कर दिखाता है एक मामूली सा इंसान Impossible काम को Possible करके

 

Secrets to boost self confidence 

 

और अब जो मैं बताने जा रहा हूं वह ऐसा सीक्रेट है सक्सेसफुल लोगों की दुनिया का जिसे हर कोई नहीं जानता,स्पोर्ट की दुनिया में जब किसी खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है, तो उसका कोच उसे कभी किसी अच्छे खिलाड़ी के मुकाबले नहीं खिलाता क्योंकि उसे पता है,  यह एक बार और हार जाएगा तो इसका सेल्फ कॉन्फिडेंस और कम हो जाएगा, जो शायद उसके लिए जीवन बर्बाद कर देने वाली बात हो सकती है |  

उसका आत्मविश्वास वापस लाने के लिए उसका कोच उसे किसी कमजोर खिलाड़ी से खिलाता है, और जब हारा हुआ  खिलाड़ी जीत जाता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है, और यह सिलसिला तब तक जारी रहता है जब तक वह खिलाड़ी एक चैंपियन नहीं बन जाता,हर सफलता के साथ व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता जाता है, और उसके लिए अगली बार सफल होना और आसान हो जाता है | 

 

“ आप  असफल व्यक्ति तब माने जाएंगे जब आप मैदान छोड़कर भाग जाएंगे ”

आत्मविश्वास लाने के लिए किसी काम को शुरुआत एक छोटे लेवल से करो और बड़े लेवल तक जाओ,

 

   *मेरी एक बात हमेशा याद रखना*

         “ अचानक से सिर्फ मौत मिल सकती है सफलता नहीं ”

चाहे आप स्टूडेंट हो, बिजनेसमैन हो, या जो कोई भी हो, आखिर हो तो इंसान ही इसलिए यह बात सब पर लागू होती है |

जिस इंसान ने रात की खामोशियों को सुना है ,

उसकी खामोशी यह दुनिया बिना शोर मचाए सुनती है |

अब तो बस दिलों दिमाग में जुनून और  जिद  वाला चाहिए,

 अरे झुकती है यह दुनिया बस एक झुकाने वाला चाहिए ||

 

 

Motivational Aditya
Motivational Aditya

 


People alsow read :- ⇓⇓⇓⇓⇓ 

टॉपर का सीक्रेट टाइम टेबल ; 100% टॉपर बन जाओगे 

लड़की से पहली बार कैसे बात करें ? पहली बार मे प्रभावित करें; 7 आसान स्टेप्स

 

2 thoughts on “पहले दिन से Self confidence | आत्मविश्वास बढ़ाने के 5 असरदार उपाय”

  1. Pingback: बच्चों में निवेश की आदतें कैसे डालें ; जल्दी करोड़पति बनने के 4 आसान तरिके से » Motivational Aditya

  2. Pingback: Smart Work Vs Hard Work :15 Difference Between Hard Work And Smart Work : हार्ड वर्क And स्मार्ट वर्क » Motivational Aditya

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top